‘फूडीज का चॉइस’ के तहत लॉन्च किया ‘टेस्ट फर्स्ट कैंपेन’

देहरादून,। जी.डी. फूड्स मैन्युफैक्चरिंग (आई) प्राइवेट लिमिटेड जो अपने ब्रांड टॉप्स के तहत सॉस, अचार और अन्य खाद्य उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला की मार्केटिंग करती है और जिसे भारत की अग्रणी फूड एफएमसीजी कंपनियों में से एक एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड का समर्थन प्राप्त है, ने आज अपने नए ब्रांड कैंपेन ‘फूडीज़ का चॉइस’ के तहत टॉप्स  का नवीनतम टेलीविजन कमर्शियल (टीवीसी) लॉन्च करने की घोषणा की। इस फिल्म में ब्रांड एंबेसडर करीना कपूर नजर आ रही हैं। यह फिल्म रोज़मर्रा के फूडी पलों को जीवंत रूप में दिखाती है और आधुनिक परिवारों व युवाओं के बीच ब्रांड की अपील को और मज़बूत करती है।
यह नई पहल टॉप्स  की यात्रा में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देती है, जिसके तहत ब्रांड अपनी ‘टेस्ट-फर्स्ट’ यानी स्वाद को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने वाली आधुनिक पहचान को और सशक्त बना रहा है। यह कैंपेन आधुनिक भारतीय घरों को बेहतरीन और बिना समझौते वाले स्वाद का वादा करता है।
इस कैंपेन की नींव इस समझ पर रखी गई है कि सच्चे फूड लवर्स स्वाद से कभी समझौता नहीं करते। यह कैंपेन भारत में बढ़ते फूड एन्थूज़ियास्ट समुदाय कृ जैसे होम कुक्स, स्नैक लवर्स और नए प्रयोग करने वालों को बढ़ावा देता है, जो प्रामाणिकता, विविधता और गहरे स्वाद अनुभवों को प्राथमिकता देते हैं। ‘फूडीज़ का चॉइस’ टॉप्स  को विभिन्न कुकिंग और स्नैकिंग अवसरों के लिए पसंदीदा साथी के रूप में स्थापित करता है और रोज़मर्रा के खाने के पलों में इसकी प्रासंगिकता को मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *