स्विगी ने पेश किया मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग फीचर
देहरादून,। भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड कन्वीनियंस प्लेटफॉर्म स्विगी ने अपने ऐप पर मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग फीचर शुरू करने की घोषणा की है। भोजन हर किसी की निजी पसंद होता है और एक ही घर या ग्रुप में लोगों की पसंद अलग-अलग हो सकती है। मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग को इसी तरह डिजाइन किया गया है ताकि यूजर्स बिना किसी समझौते के अपनी पसंद का खाना ऑर्डर कर सकें। इस फीचर की मदद से यूजर्स अलग-अलग तरह के व्यंजनों डिशेज और अपनी क्रेविंग्स को 5 अलग-अलग रेस्टोरेंट्स से मिलाकर एक ही बार में ऑर्डर कर सकते हैं। एक आसान अनुभव देने के साथ-साथ यह फीचर यूजर्स की बचत भी कराता है, क्योंकि इससे अलग-अलग कार्ट बनाने, बार-बार चेकआउट करने और बार-बार प्लेटफॉर्म फीस देने का झंझट खत्म हो जाता है। चाहे फैमिली गेट-टुगेदर हो, दिवाली पार्टी हो या लंबा वीकेंड, टेबल पर बैठे हर इंसान की खाने को लेकर पसंद अलग होती है। स्विगी के मल्टी-रेस्टोरेंट ऑर्डरिंग फीचर के साथ, अब ग्राहक अलग-अलग रेस्टोरेंट्स से अपने पसंदीदा स्टार्टर्स, मेन कोर्स और डेजर्ट्स का ऑर्डर एक साथ दे सकते हैं। यह फीचर आपको घर बैठे फूड कोर्ट जैसा अनुभव देता है, जहाँ ग्राहक एक से ज्यादा कार्ट बना सकते हैं, उन्हें एक साथ रखकर तुलना कर सकते हैं और बिना बार-बार चेकआउट, ओटीपी या पेमेंट स्टेप्स दोहराए, एक ही पेमेंट में 5 रेस्टोरेंट्स से ऑर्डर कर सकते हैं। हर रेस्टोरेंट का ऑर्डर अलग से तैयार और डिलीवर किया जाता है, और एक ही साझा ट्रैकिंग स्क्रीन पर हर ऑर्डर अलग टैब में दिखाई देता है।