कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और मंत्रियों ने की गंगा पूजा
हरिद्वार,। सोमवार सुबह बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट के सभी मंत्री हरिद्वार पहुंचे। कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।