भाजपा के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया

Lavc57.107.100

देहरादून,। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।
धीरेंद्र प्रताप ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट को कांग्रेस का पुराना साथी बताते हुए कहा कि वह हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने  दल जरूर बदला लेकिन वह सदैव राजनीति की घटिया मतभेदों की मानसिकता से सदैव दूर रहे । धीरेंद्र प्रताप ने कहा वीरेंद्र बिष्ट के जाने से राज्य ने एक बेहतरीन राजनीतिक कार्यकर्ता को खो दिया है।
धीरेंद्र प्रताप ने आज ही राज्य आंदोलन के एक सशक्त साथी राजीव कोठारी के भी निधन पर भी दुख व्यक्त किया है और कहा है कि उन्होंने अपने जवानी के अच्छे दिन उत्तराखंड राज्य निर्माण में लगाए। धीरेंद्र प्रताप ने उनके निधन को भी राज्य आंदोलनकारियो  की बड़ी क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *