कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहीद हसन बोले-भाजपा का एजेंडा सिर्फ आम जनमानस को परेशान करना

देहरादून,। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता शहीद हसन ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि इन सरकारों ने जब से केंद्र और भिन्न-भिन्न राज्यों की सत्ता संभाली है, तभी से आम जनमानस को इन सरकारों द्वारा तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहीद हसन ने कहा है कि वर्ष 2014 में भाजपा ने जब केंद्र की सरकार बनाई थी, तब जनता को उस पर भिन्न-भिन्न समस्याओं के समाधान एवं महंगाई को नियंत्रित करने का पूर्ण भरोसा था,लेकिन भाजपा की इस धोखेबाज एवं छल कपट वाली सरकार ने वर्ष 2014 से लेकर अब तक जनता से किए गए वादों को स्वयं ही बुरी तरह से कुचल डाला है प् जिसको लेकर लोगों में आज इस भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकारों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है और अब आम जनमानस ने यह निर्णय ले लिया है कि भाजपा को न सिर्फ केंद्र से उखाड़ फेंकेंगे, बल्कि उत्तराखंड के आने वाले वर्ष 2027 के चुनाव में भी भाजपा को पूरी तरह से कुचल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को, खासतौर से खाद्य वस्तुओं को इस भाजपा सरकार ने जबरदस्त महंगाई करके आम जनमानस की आर्थिक रूप से कमर तोड़ डाली है। यही नहीं, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को भी भाजपा ने धीरे-धीरे समाप्त करना तेज कर दिया है। यही कारण है कि आज बेरोजगार सड़कों पर उतर रहे हैं तथा इसके अलावा भिन्न मूल आवश्यकताओं की मांगों को लेकर देश-प्रदेशों में आंदोलन इसी भाजपा सरकार के खिलाफ कर रहे हैं। इसी से अनुमान लगाया जा सकता है भाजपा ने सत्ता में रहते हुए आखिर कितना अधिक देश की जनता, भोले-भाले नागरिकों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं को परेशान किया हुआ है। उन्होंने कहा कि परंतु अब कांग्रेस पार्टी भाजपा की इन जन विरोधी नीतियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शहीद हसन ने यह भी कहा कि जनता अब सड़कों पर जन-सैलाब बनकर उतर रही है, जिसको यह भाजपा अब रोक नहीं पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *