जय बद्री केदार महिला समूह ने किया पौधारोपण

मसूरी,। जय बद्री केदार महिला समूह ने हरेला पर्व पर जफर हॉल क्षेत्र में विभिन्न दालचीनी, नींबू, अखरोट, बाजं, सहित अन्य फलदार प्रजातियों के 50 से अधिक पौधे रोपे।
हरेला पर्व के तहत मंगलवार को जय बद्री केदार महिला समूह मसूरी द्वारा जाफर हाल में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समूह की महिलाओं ने फलदार सहित छायादार और औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जय बद्री केदार महिला समूह मसूरी की अध्यक्ष लक्ष्मी उनियाल ने बताया कि समूह द्वारा जाफर हाल मे विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया उन्होंने सभी से इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस अवसर पर लक्ष्मी उनियाल, देवेश्वरी पंवार, विनीता कुमाई, गायत्री गुसांई, सीता पवार, मंजू भट्ट, शमा रावत, रंजना नवानी, पूनम नेगी, मंगला बेलवाल, रंजना नवानी .मधु केंतुरा, मंजू भट्ट. विनीता कुमाई. सविता कंडारी, सुनीता उनियाल, विनोद कंडारी, सुभाष भंडारी, पूनम नेगी संगीता बगवाल, भरत पंवार, सुनील उनियाल, देवेंद्र उनियाल, बबीता मित्तल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *