यूपीसीएल के एमडी के खिलाफ मामला दर्ज
देहरादून,। एक विद्युत हादसे के मामले में लापरवाही सामने आने पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। न्यायालय एसीजेएम प्रथम के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार रुद्रप्रयाग निवासी पिंकू लाल 23 अक्टूबर 2023 को रिस्पना से करगी चैक के पास इंडिया गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें पहले इंद्रेश अस्पताल और फिर सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनके दोनों हाथ काटने पड़े। पीड़ित का कहना है कि इस हादसे से उन्हें स्थायी शारीरिक दिव्यांगता, मानसिक पीड़ा और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।फैब्रिकेशन इंटीरियर के निकट सामान उतारने पहुंचे थे। आरोप है कि वाहन से उतरते ही वह यूपीसीएल की 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए।याचिका में आरोप लगाया गया है कि घटनास्थल पर 33 केवी लाइन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं थी और यूपीसीएल अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। लंबे उपचार और पुनर्वास के कारण वह समय पर शिकायत दर्ज नहीं करा सके। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्होंने पटेलनगर कोतवाली में शिकायत देने का प्रयास किया, लेकिन शिकायत स्वीकार नहीं की गई। इसके एसएसपी देहरादून को डाक के माध्यम से भी शिकायत भेजी गई।