गुरु नानक फिफ्थ सेंटीनरी स्कूल की 7 छात्राओं का क्षेत्रीय थ्रोबॉल टीम में चयन

मसूरी,। गुरु नानक फिफ्थ सेंटीनरी विद्यालय की 7 प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन क्षेत्रीय सीआईएससीई .थ्रोबॉल टीम में किया गया है। राज्य स्तरीय ट्रायल 15 जुलाई को आयोजित हुआ था, जिसमें विद्यालय की सात छात्राओ ने अपने उत्कृष्ट खेल और अनुशासन से चयन समिति को प्रभावित किया। 7 छात्राओं का चयन होना विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।
गुरू नानक फिफ्थ सेंटीनरी विद्यालय की सात छात्राओं का चयन सीआईएससीई में चयन होने से विद्यालय में खुशी की लहर छा गयी है। चयनित छात्राओं में कृतिका सिंह, सिद्धि चैधरी, आराध्या गोस्वामी, एकमजोत कौर, गुरुरहमत कौर, पवित कौर और पीहू भट्ट है। सभी छात्राएं पिछले कई महीनों से नियमित थ्रो बॉल का अभ्यास कर रही थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव की बात है। छात्राओं की मेहनत और समर्पण से ही यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि खेल के क्षेत्र में यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *