मसूरी में 51 बूथों पर 266 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियों की खुराक

मसूरी,। उप जिला चिकित्सालय लंढौर के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान के तहत मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में पोलियों की दवा पिलाने के लिए 51 लगाये गये थे जिन बूथों पर जीरो से पांच साल तक के 266 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गयी।
उप जिला चिकित्सालय के नेतृत्व में मसूरी क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान चलाया गया। जिसमें जीरो से पांच साल तक के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई गयी। उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. खजान सिंह चैहान ने बताया कि राष्ट्रीय पोलियों अभियान के तहत मसूरी में भी पोलियों की दवा पिलाने का अभियान चलाया गया जिसके लिए मसूरी के पूरे क्षेत्र में 51बूथ लगाये गय थे ताकि कोई बच्चा छूटे नहीं व सभी को दवा पिलायी जाय। उसके बावजूद जो बच्चे छूट गये है उनके लिए पूरे सप्ताह 4 जुलाई तक घर घर अभियान के तहत छूट गये बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। हालांकि देश से पोलियो समाप्त हो चुका है लेकिन सरकार सतर्कता बरतते हुए अभियान चलाये हुए है ताकि भविष्य में कोई बच्चा पोलियोग्रस्त न पाया जाय। .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *