पेयजल समस्या को लेकर ट्रेडर्स एसोएिशन ने जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मसूरी,। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में विभिन्न संगठनों ने जल संस्थान कार्यालय पर पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया व अधिशासी अभियंता का घेराव किया गया। वहीं चेतावनी दी गयी कि अगर तीन दिनों में पेय जल की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जायेगा व मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च किया जायेगा।
इन दिनों मसूरी में सीजन पीक पर है परंतु पूरा शहर पेयजल समस्या से जूझ रहा है। कुछ इलाकों में एक माह से अधिक समय से जलापूर्पित नियमित नहीं है, जिस कारण लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वहीं होटल, होम स्टे, रेस्टोरेंट आदि का व्यवसाय करने वाले परेशान है। पानी की मसस्या को लेकर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व मेे जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि लगभग एक माह से मसूरी में है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि उत्तराखंड सरकार ने 144 करोड़ की यमुना पेयजल योजना बनायी उसके बाद भी पानी की आपूर्ति न होना विभागों की लापरवाही है होटलो, होम स्टे, विद्यालयो, छावनी क्षेत्र, लंढौर, कुलडी क्षेत्र नगरपालिका क्षेत्र जाफर हाल, इंदिरा कालोनी सहित शहर के सभी स्थानों पर पानी की समस्या बनी है वहीं लगातार प्राइवेट टैंकरों से पानी लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल संस्थान के अधिकारी कर्मचारी जनता की बात नहीं सुन रहे ऐसे में उग्र आंदोलन किया जायेगा जरूरत पडी तो मुख्यमंत्री आवास तक मार्च किया जायेगा। इस मौके पर जल संसथान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने कहा कि पहले यमुना का पानी बंद हो गया उसके बाद तूफान आने से बिजली की तारें टूटने से कोल्टी पंप बंद हो गया, उसके बाद जिन्सी बंद हो गया, लेकिन अब विभाग ने सभी पंपों की स्थिति सुधार दी है व सभी को नियमित पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि विभाग ने गत वर्ष से कोई भी टैंकर नहीं चलाया व पानी की आपूर्ति नियमित की गयी, लेकिन समस्या आने पर जहां पानी नहीं गया वहां टैंकर भेज कर पानी की आपूर्ति की गयी। इस मौके पर जगजीत कुकरेजा, सतीश ढौडियाल, देवी गोदियाल,  रावत, भरत सिंह चैहान, नागेद्र उनियाल, प्रदीप सिगरोहा, राजकुमार, सलीम अहमद, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *