बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र
पौड़ी,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार, चारधाम सड़क, रेल कनेक्टिविटी, मेडिकल कॉलेज और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से निरंतर विकास की गंगा बह रही है। उक्त बात प्रदेश के प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत विकासखण्ड एकेश्वर के पणखेत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र चैबट्टाखाल के अर्न्तगत विकासखण्ड एकेश्वर में पिछले 9 वर्षों में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। बहुप्रतिक्षित 02 पम्पिग पेयजल योजनाएं भूम्या डांडा तथा ज्वाल्पा देवी ग्राम समूह पम्पिग पेयजल योजनाओं के लिए 44 करोड़ 18 लाख 82 हजार रूपये स्वीकृत किये गये। इन दोनों योजनाओं से विकासखण्ड के 24 छोटे-बडे गांव व तोकों की जनता पेयजल सुविधाओं से लाभान्वित होगी। जल-जीवन मिशन के तहत इस विकास खण्ड़ में पेयजल निगम द्वारा 31 करोड़ 64 लाख 93 हजार रूपये स्वीकृत किये, सभी योजनाओं पर 75 प्रतिशत से अधिक का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल संस्थान द्वारा जल-जीवन मिशन के तहत पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 14 करोड़ 67 लाख 93 हजार रूपये स्वीकृत किये गये सभी योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के अर्न्तगत द्वितीय चरण स्टेज-1 स्टेज-2 के अर्न्तगत 12 मोटर मार्गों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से 10 योजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया जबकि 2 योजनाओं का कार्य जारी है।
क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने जानकारी देते हुए कहा कि विकासखण्ड एकेश्वर में ग्रामीण निर्माण विभाग (त्.ॅ.क्) द्वारा 05 मोटर मार्गों के लिए 09 करोड़ 10 लाख रूपये स्वीकृति किये गये थे जिनमें से 4 मोटर मार्गो का कार्य पूर्ण हो गया तथा एक मोटर मार्ग मनकोटखाल-कल्याणी पर निर्माण कार्य जारी है। ग्राम्य विकास विभाग के अर्न्तगत स्टेज-1 स्टेज-2 तथा स्टेज-3 में 14 मोटर मार्गो का नव निर्माण, सुधारीकरण, डामरी करण के लिए 71 करोड़ 19 लाख 07 हजार रूपये स्वीकृत किये गये इन सभी पर कार्य पूर्ण हो चुका है तथा स्टेज 4 के अन्तर्गत मैणा-पिलखैरा तथा झंगरबौ सिवाल मोटर मार्ग पर टेंडर हो गये हैं और भण्डाली गांव मोटर मार्ग की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। 08 करोड 66 लाख रूपये की लागत से 13 मोटर मार्गो का वन टाइम मेन्टिनेंश व नवीनीकरण में पीसी का कार्य किया गया है। विकासखण्ड मुख्यालय के जीर्ण-शीर्ण भवन के स्थान पर नये भवन का निर्माण कराया गया। इस भवन के निर्माण पर 03 करोड 37 लाख 19 हजार व्यय किये गये। पुसोली, हलूणी, सासौ सहित सत्ताईस ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के नवनिर्माण के लिये 02 करोड सत्तर लाख रूपये स्वीकृत किये गये तथा 56 लाख रूप्ये की लागत से 14 पंचायत भवनों की मरम्मत की गई है। चार करोड अठाईस लाख रूप्ये की लागत से ै.क्.त्.थ् के अन्र्तगत बाईस योजनाओं पर कार्य किया गया है। ग्राम सिवाल में 12 स्वतंत्रता सैनानियों, मौंदाडी, बग्याली मोटर मार्ग पर शहीद बाबा मोहन सिहं उत्तराखण्डी, दुंदराकोटी में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी बलवन्त सिहं मिया, पिनानी में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्वर्गीय कुन्दन सिहं गुसांई स्मृति में स्मृति द्वारों का निर्माण किया गया है। जन सुनवाई के तहत बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को विकलांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ-साथ शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें एवं 55 मांग पत्र सहित कुल 113 पत्र भी प्राप्त हुए। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, विद्युत, जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाये गये। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति विभाग और स्थानीय कलाकारों द्वारा गढ़वाली लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिसने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अमृता रावत, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुयश रावत, मोहिना रावत, ब्लाक प्रमुख पंकज बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी, जिला पंचायत सदस्य दीपिका ईष्टवाल, मण्डल अध्यक्ष राकेश नैथानी, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र भट्ट, बिरेन्द्र नेगी, निदेशक, संस्कृति प्रदीप जोशी, भाजपा जिला महामंत्री महिपाल सिंह नेगी, जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र टम्टा, एसडीएम रेखा आर्य, भाजपा एकेश्वर प्रभारी बृजमोहन रावत, सत्यराज नेगी, गणेश रावत आदि उपस्थित रहे।