पालिका ने किया सामान जब्त

मसूरी,। नगर पालिका ने मसूरी देहरादून मार्ग पर रोड किनारे सामान लगाकर बेचने वालों पर कार्रवाई कर करीब दस पटरी लगाने वालों का सामान जब्त किया व चेतावनी दी कि यदि पुनः लगाई तो चालान किया जायेगा।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर लंबे समय से मसूरी देहरादून मार्ग पर रोड किनारे कारपेट बेचने व टैडिबियर आदि बेचने वालों पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई की व करीब दस पटरी वालों का सामान जब्त किया वही चेतावनी दी कि यदि दुबारा सामान लगाया तो चालान की कार्रवाई की जायेगी। वहीं पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने यह भी बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *