जाम की समस्या के चलते पर्यटकों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
मसूरी,। पर्यटन नगरी मसूरी में हर वीकेंड पर जाम की समस्या लगातार जारी है। जाम से आने जाने वालों सहित पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस ने बाहर से आने वाले टेंपो टैªवलरों को किंक्रेग से आने आने पर रोक लगा दी है व वहां से पर्यटकों को शटल सेवा से लाया जा रहा है, जिसका असर दिखने लगा है लेकिन पिक्चर पैलेस चौक सहित लंढौर व लाइब्रेरी क्षेत्र में लगातार जाम से लोगों को जूझने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
वाहनों के दबाव व पार्किग की कमी सहित रोडों के किनारे खडे़ दुपहिया वाहन जाम का कारण बन रहे है, उसके बावजूद प्रशासन व पुलिस इस पर ध्यान नहीं दे रही जिसका खामियाजा आम नागरिकों सहित पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। जाम मुख्यतः सुबह के समय लगता है जब बच्चे स्कूल जाते है उस समय ही होटलों से चौकआउट का टाइम होता है जिस कारण जाम लग जाता है वहीं शाम को स्कूलों के छुटटी के समय व उसके बाद पर्यटक वाहनों के घूम कर वापस लौटने के समय जाम लगता है जो परेशानियां खडी करता है। पुलिस भी लगातार प्रयास करती है लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान नहंी हो पा रहा है। पर्यटन नगरी मसूरी जाम का पर्याय बन चुका है। वीकएंड पर तो समस्या चरम पर पहुंच जाती है जब सुबह से ही जाम लगना शुरू हो जाता है जाम एक जगह पर नहीं बल्कि मसूरी के हर क्षेत्र में हर रोड पर जाम लग जाता है। जब कि पुलिस वीकएंड पर विशेष योजना बनाती है लेकिन वाहनों के बढते दबाव के आगे धरातल पर नहीं उतर पाती। इसके लिए पुलिस को सख्ती करनी पडेगी व रोड किनारे खडे होने वाले वाहनों पर सिकंजा कसना पडेगा। तभी जाम से थोड़ा निजात मिल सकती है। वहीं नगर पालिका ने पुलिस की कमी को देखते हुए यातायात नियंत्रित करने में मदद के लिए दो दर्जन से अधिक लोगों को रखा है ताकि वे यातायात को नियंत्रित करने में मदद करे। उन्हंे शहर के मुख्य चौक चौराहों पर तैनात किया गया है, ताकि वाहनों को नियंत्रित किया जा सके, वहीं कुछ मार्गों पर एक मार्गीय यातायात की व्यवस्था की गयी है।