जमीन खरीद के लिए दिए गए रूपए न लौटाने पर ग्रामीण ने खाया जहर, मौत

चंपावत,। जमीन खरीद के लिए दी गई राशि न लौटाने से परेशान ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जें में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने खटीमा निवासी आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रात को पिथौरागढ़ चुंगी से गुजर रही चीता मोबाइल टीम को देखकर एक व्यक्ति आवाज देने लगा। बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। मोबाइल टीम ने उसे तुरंत उसे उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान लोहाघाट में पंचेश्वर के मौड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय दीवान सिंह बोहरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव स्वजन को सौंपा गया। मृतक के पुत्र दीपक सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसके पिता ने बुढ़िया थारू खटीमा निवासी एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी। बाद में उसने वही जमीन किसी और को बेच दी। उसके पिता को पैसा भी नहीं लौटाया और न ही जमीन दी। इससे वह बहुत परेशान हो गए थे और उन्होंने सल्फास खाकर जान दे दी। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि आरोपित कैलाश भट्ट के विरूद्ध प्राथमिकी कर जांच एसआइ अकरम मोहम्मद को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *