पुलिस ने खोये मोबाइल फोन सीईआईआर एप के माध्यम से बरामद किये

मसूरी,। कोतवाली में मसूरी निवासी ने गुमशुदा मोबाइल फोन की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की व सीईआईआर एप के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन को बरामद कर वादी के सुपुर्द किया गया।
सुभाष पवार पुत्र चतर सिंह पंवार निवासी जैन धर्मशाला लंढौर मसूरी ने कोतवाली मसूरी में उपस्थित होकर एक तहरीर दी। जिसमें बताया गया कि वह एलेन स्कूल बर्लोगंज के पास घर जाते समय बर्लोगंज क्षेत्र की ओर उसका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए सीईआईआर ऐप के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप गुमशुदा मोबाइल फोन को बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल फोन को वादी  सुभाष पवार पुत्र चतर सिंह पंवार के सुपुर्द सही सलामत कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन सैमसंग 13 जिसकी कीमत 15 हजार है, फोन पुलिस कांस्टेबल आशीष रावत ने बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *