कोल्हूखेत के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में उतरा, दुर्घटना टली
मसूरी,। कोल्हूखेत के समीप एक वाहन अनयिंत्रित होकर सड़क से खाई में उतरा, पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर वाहन को सुरक्षित निकाल, यातायात सुचारू किया। वाहन सवार सभी चार लोग सुरक्षित रहे।
दोपहर को कोलूखेत पुलिस चैकी से लगभग 100 मीटर पहले देहरादून की तरफ देहरादून की तरफ से एक सफेद रंग की अस्थाई रजिस्ट्रेशन नंबर की ब्रेजा कार मसूरी आते समय अनियंत्रित होकर सड़क से बाई तरफ हल्के नीचे खाई में उतर गई थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर यातायात व्यवस्था बनाते हुए आने-जाने वाले वाहनों को रुकवाकर स्थानीय लोगो की सहायता से कार में सवार सतीश कुमार पुत्र रामपाल उम्र 38 वर्ष, संजीव पुत्र महेंद्र उम्र 37 वर्ष, सोहन लाल पुत्र ओमप्रकाश उम्र 34 वर्ष, प्रिंस पुत्र रमेश उम्र 33 वर्ष निवासी गण निवासी 117 सेक्टर 31 पंचकुला हिसार हरियाणा को सकुशल कार से बाहर निकाला गया तथा कार को खाई से निकलवाकर सुरक्षित सड़क किनारे खड़ा कराया गया। उक्त घटना में किसी को कोई चोट नहीं आयी है पुनः यातायात को सुचारु किया गया। गैर राज्य हरियाणा से आए पर्यटकों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गई।