रुड़की में बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, बाइक सवार दादी की मौत, पोता घायल

हरिद्वार,। जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में बाइक पर सवार दादी और पोता नीचे गिर गए। जिसके चलते दादी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होने के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, 23 मार्च यानी सोमवार की दोपहर को मिर्जापुर मुस्तफाबाद निवासी बुजुर्ग महिला कन्नीजा (उम्र 62 वर्ष) अपने पोते के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी, जैसे वो पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी-जस्सावाला मार्ग पर पहुंचे, वैसे ही भीषण सड़क हादसा हो गया।
चपेट में आए बाइक सवार दादी और पोतारू बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी हुई थी और उसमें सामान भरा जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक इतनी तेज गति में था कि चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसा।
इतना ही नहीं अनियंत्रित ट्रक ट्रैक्टर ट्रॉली को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। इसी दौरान बाइक पर सवार दादी और पोता उसकी चपेट में आ गए, जिसमें बुजुर्ग महिला कन्नीजा की मौके वाहन के नीचे कुचलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, महिला के साथ बाइक पर सवार पोता गंभीर रूप से घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *