निर्वेर फाउंडेशन के ब्लड डोनेशन शिविर में 241 यूनिट रक्तदान

देहरादून,। निर्वेर फाउंडेशन के द्वारा रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल (निकट गुरु गोविंद सिंह चौक रेसकोर्स) में एक ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन सुबह 9ः00 से शाम 3.00 बजे तक किया जा रहा है। निर्वेर फाउंडेशन जो कि एक सामाजिक संस्था हे, संस्था के नौजवान सदस्यों के द्वारा बढ़ चढ़कर रक्तदान किया वह समाज के सभी तबकों को इस शुभ कार्य में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया, जिसके फलस्वरूप 241 यूनिट रक्तदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सका।
श्री गुरु रामराय महंत इन्द्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उनके द्वारा प्रशिक्षित डॉक्टरों व सहयोगी स्टाफ की टीम रक्तदान करने वाले व्यक्तियों उन देख रेख करती रही। रक्तदान शिविर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा गोविंद नगर रेसकोर्स व सभी गुरुद्वारा प्रबंध समितियों का पूर्ण सहयोग किया गया। शिविर में विशेष रूप से पहुँचे स. गुरबख्श सिंह राजन, स. गुलजार सिंह, स बलबीर सिंह साहनी ,स. चरणजीत सिंह, स. देविंदर सिंह, देविंदर पाल सिंह कोहली, गुरप्रीत सिंह, रोहन चंदेल ,जितेन्द्र सिंह गोला, इंद्रजीत सिंह, डॉ. सिद्धांत खन्ना जी व डॉ . प्रवीण जिंदल जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, रक्त दान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह यादगार के रूप में भेंट किया गया।
कार्यक्रम में आए हुए सभी व्यक्तियों के लिए निरंतर जलपानी व खाने की व्यवस्था फाउंडेशन द्वारा की गई थी। निर्वेर फाउंडेशन के सभी सदस्यों हरमीत सिंह, अंगद दीप सिंह, गुनीत सिंह, मनमीत सिंह, इवजोत सिंह, तरविंदर सिंह, रमन मोदी, गुरजोत सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरसीस सिंह, गगनदीप सिंह, परमप्रीत सिंह आदि के द्वारा सभी संस्थाओं को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *