पुरुष वर्ग शूटिंग में दिनेश और महिला वर्ग में सखी रहीं अव्वल

नरेंद्रनगर (टिहरी),। 49वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में ओपन राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दिनेश रतूड़ी और महिला वर्ग में सखी राणा अव्वल रही। पुरुष वर्ग कबड्डी का फाइनल मुकाबला में शामली की टीम विजेता बनी।
शहीद भगत सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर के खेल मैदान में संपन्न हुई ओपन राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में पारस गोदियाल, कैलाश चंद्र आर्य तथा महिला वर्ग में शालिनी, निकिता क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे। इधर पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रुड़की बेलडा और शामली की टीमों के बीच खेला गया जिसमें शामली की टीम विजयी रही। इससे पूर्व यूथ क्लब हरिद्वार की टीम ने पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी थी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शामली और यूथ क्लब हरिद्वार के बीच खेला गया। इसमें शामली की टीम ने यूथ क्लब को 20 प्वाइंटों से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। इस मौके पर उत्तम सिंह रावत, ऐलम सिंह रावत, आरएस रावत, अंशुल चौहान, आकाश पंवार, दीपक रावत, हर्ष आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *